Core Java
JAVA IN HINDI
Java ये Computer Language का 'Sun Microsystem' इस company के अंतर्गत 'James Gosling' ने अविष्कार किया |
लेकिन Java Language बनाने में Mike Sheridan और Patrick Naughton इन दोनों का भी बड़ा हात है | इन तीनों में 'James Gosling' ने महत्वपूर्ण कामगिरी निभाई |
Java ये Language मूलतः Television के परस्पर सम्बन्ध के लिए बनायीं गयी थी | लेकिन वर्त्तमान में ये Language बहुत ही महत्वपूर्ण साबित हुई और भविष्य में इसका महत्त्व और भी बढ़ जाएगा |
Java का पहला नाम 'Oak' इस पेड़ से रखा गया | ये रखने का मतलब 'James Gosling' और उनके सहकारी जहा पर Java के लिए काम करते थे, वहा पर 'Oak' का पेड़ था और 'Oak' ये कई देशों का राष्ट्रीय पेड़ भी है | इसी लिए 'Oak' ये नाम रखा गया |
ये 'Oak' नाम 1991 में रखा गया | लेकिन ये 'Oak' नाम पहले से ही 'Oak Technologies' का था |
उसके बाद 'Oak' का नाम बदलकर 'Java' रखा गया |
Java ये नाम रखने की एक ही वजह थी कि, जब 'James Gosling' और उनके सहकारी जब काम करते थे तब 'Java' नाम के बीज की Indonesian coffee पीते थे और 'Java' ये नाम काफी नया भी था | इसीलिए 'Java' नाम रखा गया |
अभी 2010 में Sun Microsystem ने 'Oracle' को ये बेच दी |
जब java का प्रारंभ हुआ तब उसका पहला नमूना '1995' में आया |
निचे Java के सभी versions दिखाए गए है |
| Java Versions | Released Dates |
|---|---|
| JDK Alpha and Beta | 1995 |
| JDK 1.0 | 23rd Jan, 1996 |
| JDK 1.1 | 19th Feb, 1997 |
| J2SE 1.2 | 8th Dec, 1998 |
| J2SE 1.3 | 8th May, 2000 |
| J2SE 1.4 | 6th Feb, 2002 |
| J2SE 5.0 | 30th Sep, 2004 |
| Java SE 6.0 | 11th Dec, 2006 |
| Java SE 7.0 | 28th July, 2011 |
| Java SE 8.0 | 18th March, 2014 |
Introduction for Java/Core Java
Java ये दुनिया भर में बहुत ही प्रसिध्द programming Language है |
Java के लिए तीन प्रकार बनाये गए है |
- Java SE (Standard Edition)
- Java EE (Enterprise Edition)
- Java ME (Micro Edition)
1. Java SE
Java SE ये Basic Programming के लिए इस्तेमाल किया जाता है, इसे Core Java भी कहा जाता है |
2. Java EE
Java EE ये Advanced Programminng है , इसे Advanced Java भी कहते है |
3. Java ME
Java ME ये mobile programming के लिए उपयुक्त है, लेकिन इसका android से कोई सम्बन्ध नहीं है |
Java का जब प्रारंभ हुआ तब उसे मुफ्त किया गया था और वर्त्तमान और भविष्य में भी मुफ्त रहेगा | Java का एक और महत्व है ये Write Once, Run Anywhere है, इसका मतलब ये किसी भी mobile-based, windows-based और web-based Application पर चलाया जाता है |
Java Features
Java Programming के लिए बहुत सारे Features के साथ बनाई गयी है |
जैसे कि,
- Simple
- Secure
- Object-Oriented
- Independant
- Portable
- Robust
- Interpreted
- Multitreaded
- High Performance
- Distributed
Simple : ये Language C++ से कुछ समान है | जो भी User C++ से अच्छा ज्ञान प्राप्त करता है, उसे Java सिखने में भी कोई दिक्कत नहीं होती |
Secure : ये Language C और C++ से भी ज्यादा secured है | ये Langauge virus-free Langauge है |
Object-Oriented : ये Language Class-based और Object-based है |
Independant : ये Language independant है , अगर कोई software बनाना हो तो इसे किसी चीज की जरुरत नहीं होती |
Portable : इस Language को किसी भी platform पर Run किया जा सकता है |
Robust : ये Language और इसका Memory Management बहुत ही मजबूत है |
interpreted : ये Language एक interpreted Language है |
Multitreaded : इस Language में एक से ज्यादा programs को एक साथ Run किया जा सकता है |
High Performance : Java के Compilers program execution के लिए ज्यादा समय नहीं लेते, इसीलिए ये एक High-performing Langauge मानी जाती है |
Distributed : Java के बनाये हुई program को एक से दुसरे computer पर distribute किया जाता है |

It's very helpful 👍
ReplyDeleteThank you so muchh